Posts

Showing posts from July, 2021

दास की परिभाषा‘‘

Image
‘‘दास की परिभाषा‘‘ एक समय सुल्तान एक संत के आश्रम में गया। वहाँ कुछ दिन संत जी के विशेष आग्रह से रूका । संत का नाम हुकम दास था। बारह शिष्य उनके साथ आश्रम में रहते थे। सबके नाम के पीछे दास लगा था। फकीर दास, आनन्द दास, कर्म दास, धर्मदास। उनका व्यवहार दास वाला नहीं था। उनके गुरू एक को सेवा के लिए कहते तो वह कहता कि धर्मदास की बारी है, उसको कहो, धर्मदास कहता कि आनन्द दास का नम्बर है। उनका व्यवहार देखकर सुल्तानी ने कहा कि:-  दासा भाव नेड़ै नहीं, नाम धराया दास। पानी के पीए बिन, कैसे मिट है प्यास।। सुल्तानी ने उन शिष्यों को समझाया कि मैं जब राजा था, तब एक दास मोल लाया था। मैंने उससे पूछा कि तू क्या खाना पसंद करता है। दास ने उत्तर दिया कि दास को जो खाना मालिक देता है, वही उसकी पसंद होती है। आपकी क्या इच्छा होती है? आप क्या कार्य करना पसंद करते हो? जिस कार्य की मालिक आज्ञा देता है, वही मेरी पसंद है। आप क्या पहनते हो? मालिक के दिए फटे-पुराने कपड़े ठीक करके पहनता हूँ। उसको मैंने मुक्त कर दिया। धन भी दिया। उसी की बातों को याद करके मैं अपनी गुरू की आज्ञा का पालन करता हूँ। अपनी मर्जी कभी न

स्मरण दीक्षा मंत्र‘‘

Image
‘स्मरण दीक्षा मंत्र‘‘  ‘‘अनुराग सागर‘‘ अध्याय के पृष्ठ 140 की वाणियों का भावार्थ चल रहा है। हे धर्मदास! तेरी छठी पीढ़ी वाला टकसारी पंथ वाली दीक्षा तथा आरती चौंका नकली स्वयं भी लेगा और आगे वही चलेगा। इस प्रकार तेरा बिन्द (वंश पुत्र प्रणाली) अज्ञानी हो जाएगा। हमारी सर्व साधना झाड़ै यानि छोड़ देगा। अपने आपको अधिक महान मानेगा, अहंकारी होगा जो मेरा नाद (शिष्य परंपरा में तेरहवां अंश आएगा, उस) के साथ झगड़ा करेगा। तेरा पूरा वंश वाले दुर्मति को प्राप्त होकर वे बटपार (ठग=धोखेबाज) मेरे तेरहवें वचन वंश (नाद शिष्य) वाले मार्ग में बाधा उत्पन्न करेंगे। अध्याय ‘‘अनुराग सागर‘‘ के पृष्ठ 140 से वाणी सँख्या 16 :- धर्मदास तुम चेतहु भाई। बचन वंश कहं देहु बुझाई।।1 कबीर जी ने कहा कि हे धर्मदास! तुम कुछ सावधानी बरतो। अपने वंश के व्यक्तियों को समझा दो कि सतर्क रहें। हे धर्मदास! जब काल ऐसा झपटा यानि झटका मारेगा तो मैं (कबीर जी) सहायता करूँगा। अन्य विधि से अपना सत्य कबीर भक्ति विधि प्रारम्भ करूँगा। नाद हंस (शिष्य परंपरा का आत्मा) तबहि प्रकटावैं। भ्रमत जग भक्ति दृढ़ावैं।।2 नाद पुत्र सो अंश हमारा। तिनतै

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान)

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान) ■ काष्ठा = सैकन्ड का  34000 वाँ भाग ■ 1 त्रुटि  = सैकन्ड का 300 वाँ भाग ■ 2 त्रुटि  = 1 लव , ■ 1 लव = 1 क्षण ■ 30 क्षण = 1 विपल , ■ 60 विपल = 1 पल ■ 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) , ■ 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा ) ■3 होरा=1प्रहर व 8 प्रहर 1 दिवस (वार) ■ 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) , ■ 7 दिवस = 1 सप्ताह ■ 4 सप्ताह = 1 माह , ■ 2 माह = 1 ऋतू ■ 6 ऋतू = 1 वर्ष , ■ 100 वर्ष = 1 शताब्दी ■ 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी , ■ 432 सहस्राब्दी = 1 युग ■ 2 युग = 1 द्वापर युग , ■ 3 युग = 1 त्रैता युग , ■ 4 युग = सतयुग ■ सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग ■ 72 महायुग = मनवन्तर , ■ 1000 महायुग = 1 कल्प ■ 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ ) ■ 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म ) ■ महालय  = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म ) सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यहीं है जो हमारे देश भारत में बना हुआ है । ये हमारा भारत जिस पर हमे गर्व होना चाहिये l दो लिंग

सुल्तान को शरण में लेना

Image
सुल्तान को शरण में लेना  लीला नं. 3:- परमात्मा कबीर जी अपने गुण अनुसार फिर एक लीला करने आए। एक यात्री (मुसाफिर) का रूप बनाकर काख में कपड़ों की पोटली, ग्रामीण वेशभूषा में शाम के समय सुल्तान के निवास में आए। सुल्तान घर के द्वार पर आँगन में कुर्सी पर बैठा था। राजा ने पूछा कि आप यहाँ किसलिए आए हो? परमात्मा कबीर जी ने कहा कि मैं एक यात्री हूँ। रात्रि में आपकी धर्मशाला (सराय) में रूकना है। एक रात का भाड़ा (किरवाया) बता, कितना लेगा। अब्राहिम अधम सुल्तान हँसा और कहा कि हे भोले मुसाफिर, यह सराय नहीं है। यह तो मेरा महल है। मैं नगरी का राजा हूँ। परमात्मा बन्दी छोड़ दया के सागर ने प्रश्न किया आपसे पहले इस महल में कौन रहता था? सुल्तान अब्राहिम अधम ने उत्तर दिया कि मेरे बाप-दादा आदि रहते थे। प्रश्न प्रभु काः- वे कहाँ हैं? मैं उन्हें देखना चाहता हूँ। उत्तर सुल्तान काः- वे तो अल्लाह को प्यारे हुए। परमात्मा ने प्रश्न किया कि आप कितने दिन इस महल में रहोगे। उत्तर के स्थान पर सुल्तान ने चिंतन किया और कहा कि मुझे भी मरना है। परमेश्वर ने कहा कि हे भोले प्राणी! यह सराय (धर्मशाला) नहीं तो क्या है? ते

सुल्तान को शरण में लेना

Image
सुल्तान को शरण में लेना अगले जन्म में नौशेरखान फिर राजा बना। इराक के अंदर एक बलख नाम का शहर था।  उस शहर में उसकी राजधानी थी। राजा का नाम अब्राहिम अधम सुल्तान था। उस आत्मा ने सम्मन के जीवन में जो श्रद्धा से भक्ति की थी। उसके कारण मानव जीवन मिलते आ रहे थे तथा जो दान किया था, उसके प्रतिफल में राजा बनता रहा। उसका सबसे बड़ा दान तीन सेर आटा था जो बेटे की कुर्बानी देकर किया था। उसी कारण से वह धनी राजा बनता रहा। कुछ नौशेरखान के जीवन में कबीर परमेश्वर जी ने कारण बनाकर दान करवाया। जिस कारण से भी बलख का धनी राजा बना। अठारह लाख घोड़े थे। अन्य हीरे-मोतियों की कमी नहीं थी। एक जोड़ी जूतियों के ऊपर अढ़ाई लाख के हीरे लगे होते थे। कहते हैं 16 हजार स्त्रियों रखता था। ऐश (मौज) करता था। शिकार करने जाता, बहुत जीव हिंसा करता था। एक दिन राजा के महल के पास किसी भक्त के घर कुछ संत आए थे। उन्होंने सत्संग किया। राजा ने रात्रि में अपने घर की छत के ऊपर बैठकर पूरा सत्संग सुना। परमात्मा की भक्ति की प्रबल प्रेरणा हुई। सुबह अपने मंत्रियों से कहा कि किसी अच्छे संत का पता करो। मुझे मिलाओ। एक ढ़ोंगी बाबा बड़ा

कबीर जी तथा ज्योति निरंजन की वार्ता‘‘

Image
‘‘कबीर जी तथा ज्योति निरंजन की वार्ता‘‘  स्वसमवेद बोध पृष्ठ 170 :- अथ स्वसम वेद की स्फुटवार्ता-चौपाई एक लाख और असि हजारा। पीर पैगंबर और अवतारा।।62 सो सब आही निरंजन वंशा। तन धरी-धरी करैं निज पिता प्रशंसा।।63 दश अवतार निरंजन के रे। राम कृष्ण सब आहीं बडेरे।।64 इनसे बड़ा ज्योति निरंजन सोई। यामें फेर बदल नहीं कोई।।65 भावार्थ :- परमेश्वर कबीर जी ने बताया है कि बाबा आदम से लेकर हजरत मुहम्मद तक कुल एक लाख अस्सी हजार (180000) पैगंबर तथा दस अवतार जो हिन्दु मानते हैं, ये सब काल के भेजे आए हैं। इन दस अवतारों में राम तथा कृष्ण प्रमुख हैं। ये सब काल की महिमा बनाकर सर्व जीवों को भ्रमित करके काल साधना दृढ़ कर गए हैं। इस सबका मुखिया ज्योति निरंजन काल (ब्रह्म) है। स्वसमवेद बोध पृष्ठ 171(1515) :- सत्य कबीर वचन दोहे :- पाँच हजार अरू पाँच सौ पाँच जब कलयुग बीत जाय। महापुरूष फरमान तब, जग तारन कूं आय।।66 हिन्दु तुर्क आदि सबै, जेते जीव जहान। सत्य नाम की साख गही, पावैं पद निर्वान।।6यथा सरितगण आप ही, मिलैं सिन्धु मैं धाय। सत्य सुकृत के मध्य तिमि, सब ही पंथ समाय।।68 जब लग पूर्ण होय नहीं, ठीक का तिथि ब

सेउ सम्मन की कथा।

सेउ सम्मन की कथा। एक दिन कबीर जी अपने साथ शेख फरीद तथा कमाल को लेकर सम्मन के घर आ गए। घर पर शाम का अन्न नहीं था। सम्मन तथा लड़का सेऊ आटा चोरी करने गए तो सेऊ को सेठ ने पकड़ लिया। आटा लेकर सम्मन घर आ गया। लड़के को सेठ ने पकड़कर थांब से बाँध दिया। कहा कि कल नगर इकट्ठा करके तुम्हें राजा के पेश करूँगा। तुम्हारे गुरू को भी सजा दिलवाऊँगा। वही चोरी कराने आता है। नेकी (पत्नी सम्मन) ने कहा कि तलवार ले जाओ, पुत्र का सिर काट लाओ। सम्मन ने ऐसा ही किया। नेकी पहले नगर से आटा उधार लेने गई थी। कारण बताया था कि हमारे सतगुरू आए हैं, उनके साथ दो भक्त भी हैं। तीन सेर आटा उधार दे दो। इसके बदले मेरा चीर (चुन्नी) ले लो। चीर फटा हुआ था। इस कारण से किसी ने वह नहीं लिया। व्यंग्य करने लगी कि आपका गुरू तो मुर्दे जीवित कर देता है, क्या तीन सेर आटा पेश नहीं कर सकता? नेकी मन में महादुःखी हुई। तब उसी न दोनों को चोरी करने रात्रि में भेजा था। सेऊ का कत्ल हुआ देख लाला जी को भय हो गया कि यह तेरे सिर लगाएंगे। उसने रातों-रात बच्चे के धड़ को दूर पजावे (मैदानी भट्ठे) में घसीटकर डाल दिया। नेकी ने कहा कि सेठ बच्चे के धड़ को कही

सतगुरु जी कहते हैं नाम लिए क्या हुआ जे मन में नहीं विश्वास◆◆◆◆◆

सतगुरु जी कहते हैं  नाम लिए क्या हुआ जे मन में नहीं विश्वास ◆◆◆◆◆ दीक्षा के पश्चात् | जीने की राह पूर्ण गुरूदेव जी से दीक्षा लेकर पूर्ण विश्वास के साथ गुरूदेव द्वारा बताई साधना पूरी निष्ठा के साथ करे। कबीर जी ने बताया है कि:- 1. धीरज रखे। कबीर, धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय। माली सींचे सौं घड़ा, समय आए फल होय।। भावार्थ:- जैसे माली आम का बीज बोता है। उसकी सिंचाई करता है। कुछ दिन पश्चात् अंकुर दिखाई देता है। फिर भी समय-समय पर सिंचाई करता रहता है। रक्षा के लिए कांटेदार झांड़ियों की बाड़ (थ्मदबमे) करता है। एक आम के पौधे को पेड़ बनने में लगभग 8.10 वर्ष लग जाते हैं। तब तक माली (पौधा लगाने वाला बाग का मालिक या नौकर) उस पौधे की सिंचाई करता रहता है। जब आम का पेड़ बन जाता है तो आम के फल लगते हैं। इतने लगते हैं कि स्वयं का परिवार भी खाता है तथा बेचकर अपना निर्वाह भी करता है। इसी प्रकार भक्ति नाम रूपी बीज को बो कर यदि दीक्षा लेकर उसका स्मरण, दान रूपी सिंचाई करते रहना चाहिए। आम के पौधे की तरह धीरे-धीरे भक्ति रूपी पेड़ बनने के पश्चात् सुखों का अम्बार लग जाएगा। जैसे आम के पेड़ को टनों आम लगे, खाए और बेच

काल ब्रह्म का स्वर्ग (जन्नत) भी कष्टदायक‘‘

Image
‘‘काल ब्रह्म का स्वर्ग (जन्नत) भी कष्टदायक‘‘ आप जी ने पढ़ा कि बाबा आदम जो ईसाई धर्म तथा मुसलमान धर्म के प्रथम पैगंबर हैं। वे साधना करके जिस स्थान पर गए। वहाँ भी सुखी नहीं, कभी हँस रहे थे तो कभी रो रहे थे। अन्य भी उसी स्थान को जन्नत मानकर भक्ति करके प्राप्त करेंगे। यही दशा वहाँ पर उनकी होगी। यदि यह बात सत्य मानें कि कयामत तक कब्रों में रहना पड़ता है तो कयामत तो अभी अरबों वर्षों के पश्चात् आएगी, तब तक भूखे-प्यासे कब्रों में तड़फते रहेंगे। फिर वे उस जन्नत को प्राप्त करेंगे जिसको बाबा आदम प्राप्त करके अशान्त हैं क्योंकि वे वहाँ पर रो रहे हैं और हँस रहे हैं। परमेश्वर कबीर जी ने धर्मदास जी को यह निष्कर्ष बताया तो धर्मदास जी परमेश्वर कबीर जी के चरणों में गिरकर दण्डवत् प्रणाम करके रोने लगे। कहा कि हे बन्दी छोड़! आँखें खोल दी। काल का भयंकर जाल है। आपके सब बच्चे हैं। हे परमात्मा! क्या आप हजरत मोहम्मद जी को मिले थे? क्या वे आपकी शरण में आए थे? कृपा मेरे मन में यह जानने की प्रबल इच्छा है। उत्तर = ऊपर लिख दिया है। कृपया पढ़ें कबीर सागर के अध्याय ‘‘मुहम्मद बोध‘‘ से वाणी :- धर्मदास वचन सा

अनुभूति___मिराबाई_की

#अनुभूति___मिराबाई_की        हे री मैं तो प्रेम-दिवानी मेरो दरद न जाणै कोय।      दरद की मारी बन बन डोलूं बैद मिल्यो नही कोई॥       ना मैं जानू आरती वन्दन, ना पूजा की रीत।        लिए री मैंने दो नैनो के दीपक लिए संजोये॥       घायल की गति घायल जाणै, जो कोई घायल होय।       जौहरि की गति जौहरी जाणै की जिन जौहर होय॥        सूली ऊपर सेज हमारी, सोवण किस बिध होय।       सुन मंडल मे सेज पिया की, मिलणा किस बिध होय।        दरद की मारी बन-बन डोलूं बैद मिल्या नहिं कोय।        मीरा की प्रभु पीर मिटेगी जद बैद सांवरिया होय॥         मेवाड़ की रानी मीराबाई संत शिरोयणी रविदास जी की शिष्या थी। उनकी सखि सहेलियाँ गुरु रविदास जी पर नाक-मुँह चढाती थी।  वे मीराबाई को ताने देती थी कि आप खुद शाही महलों में रहती हैं। पर आपके गुरु जूते गाँठकर बड़ी मुश्किल से गुज़ारा करते हैं।        मीराबाई को इस बात का बहुत दुख हुआ।  उनके ह्रदय में सतगुरु रविदास जी के लिए सच्चा प्रेम और आदर था। उनकी समझ मे नही आ रहा था कि वे करें तो क्या करें। अंत में एक दिन उन्होंने हीरों के डिब्बे में से एक कीमती हीरा निकाला ताकि गुरु रविदास जी को द

यूपी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक 2021 का मसौदा तैयार;

*LEGAL Update* *यूपी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक 2021 का मसौदा तैयार; दो बच्चों से ज्यादा होने पर न मिलेगी पदोन्नति, न सब्सिडी और न ही चुनाव नहीं लड़ सकते है* राज्य विधि आयोग, यूपी ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021 का मसूदा प्रकाशित कर दिया है। आयोग राज्य की जनसंख्या के नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण के लिए एक कानून पर काम कर रहा है। *19 जुलाई 2021 तक ई-मेल अर्थात Statelawcommission2018@gmail.कॉम पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।* *विधेयक की मुख्य विशेषताएं* *विधेयक का उद्देश्य:* इस कानून का उद्देश्य अधिक समान वितरण के साथ सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य की जनसंख्या को नियंत्रित करना, स्थिर करना है। . उद्देश्य में आगे कहा गया है कि राज्य में प्रति पात्र दंपत्ति के लिए दो बच्चों के मानदंड को प्रोत्साहन और प्रोत्साहन के माध्यम से लागू करके राज्य की आबादी को नियंत्रित करने, स्थिर करने और कल्याण प्रदान करने के उपायों के लिए प्रदान करना आवश्यक है। *किस पर लागू होगा* इस अधिनियम के प्रावधान एक विवाहित जोड़े पर लागू होंगे जहां *लड़के की आयु 21 वर्ष से कम नहीं

डिटर्जेंट पाउडर बनाने की विधि

Image
 डिटर्जेंट पाउडर  बनाने के लिए मशीनों की आवश्यकता @@ 1--- सबसे पहले आप के पास 100 kg  का  मिक्सर होना चाहिए ꫰ जिसमें जितने भी केमिकल होते है या मटेरियल होता है इस मिक्सर में डालकर सभी मिक्स हो जाते हैं और आपका वॉशिंग पाउडर पाउडर बनकर  तैयार हो जाता है वह मशीन या आप  देख सकते हैं इस इस प्रकार का होता है मिक्सर   रो मटेरियल कितना लेना है परसेंटेज जो इस प्रकार है  1 - डोलोमाइट  20kg  2 -  नमक         20kg  3 -  डी एन एस. 20kg  3 -  सिलेरी         15kg  4 -  सोडा            15kg  5- कास्टिक सोडा  2kg  6- खुशबू              100gm 7-  कलर  दाने        2kg 8- पानी                  6kg 9- सी .बी. एक्स     25gm सबसे पहले मिक्सर के अंदर सोडा व डोलोमाइट और नमक को मिलाएंगे 10 से 20 मिनट तक मिक्सर के अंदर मिक्श उसके बाद डी एन एस जोकि बाई प्रोडक्ट है  उसको मिस करेंगे  जब यह मिक्स हो जाए उसके बाद हम इसमें सैलेरी की मात्रा डालेंगे ꫰  उसके बाद उसको 10 मिनट तक मिक्स होने देना  नमक सोडा डोलोमाइट   बिल्कुल मिक्स हो जाए उसके बाद इसमें कास्टिक सोड़ा डालना है  कास्टिक सोड़ा डालने के ब

#नामजाप

Image
.                                #नामजाप        जाप का अर्थ है मन्त्र अथार्त नाम का जाप करना। नाम की दीक्षा तत्वदर्शी सन्त देता है, उस का जाप करना ‘ नामजाप’ कहा जाता है। यह दो प्रकार से किया जाता है:- जाप तथा अजपा। जाप जो जिव्हा से उच्चारण किया जाता है, वह जाप कहा जाता है। जाप करने का ‘नाम’ शास्त्रानुकूल अर्थात् शास्त्र प्रमाणित होना ही लाभप्रद है। शास्त्रों में कौन-से नाम जाप के कहे हैं, वे जानना अनिवार्य है। भक्ति के लिए प्रमाणित शास्त्र तीन ही हैं:- प्रथम चारों वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद दुसरा इन्हीं चारों वेदों का सारांश श्री मद्भगवत गीता तीसरा  सूक्ष्म वेद ।      वेद चार और गीता में कौन से मन्त्र जाप करने का निर्देश है पहले चार वेद: यजुर्वेद अध्याय 40 मन्त्र 15 में कहा है कि ‘ओम्’ नाम का जाप कार्य करते-करते स्मरण कर, विशेष कसक के साथ स्मरण कर तथा मनुष्य जन्म का मूल कर्तव्य जानकर स्मरण कर। श्री मद्भगवत गीता अध्याय 8 श्लोक 13 में गीता ज्ञान दाता प्रभु ने बताया है कि    ओम् इति एकाक्षरम् ब्रह्म व्यवहारन् माम अनुस्मरण,      यः प्रयाति तजन देहम् सः याति परमाम

हजरत मुहम्मद जी का जीवन चरित्र ---

Image
हजरत मुहम्मद जी का जीवन चरित्र ----2 शेखतकी से उपरोक्त जीवन परिचय हजरत मुहम्मद साहेब जी का सुनकर परमेश्वर कबीर साहेब जी ने कहा शेखतकी जी आपने बताया कि हजरत मुहम्मद जी जब माता के गर्भ में थे उस समय उनके पिता श्री अब्दुल्लाह जी की मृत्यु हो गई, छः वर्ष के हुए तो माता जी की मृत्यु। आठ वर्ष के हुए तो दादा अब्दुल मुत्तलिब चल बसा। यतीमी का जीवन जीते हुए हजरत मुहम्मद जी की 25 वर्ष की आयु में दो बार पहले विधवा हो चुकी 40 वर्षिय खदीजा से विवाह हुआ। तीन पुत्र तथा चार पुत्रियाँ संतान रूप में हुई। हजरत मुहम्मद जी को जिबराईल नामक फरिश्ते ने गला घोंट-घोंट कर जबरदस्ती डरा धमका कर र्कुआन शरीफ (मजीद) का ज्ञान तथा भक्ति विधि (निमाज आदि) बताई जो तुम्हारे अल्लाह द्वारा बताई गई थी। फिर भी हजरत मुहम्मद जी के आँखों के तारे तीनों पुत्र (कासिम, तय्यब तथा ताहिर) मृत्यु को प्राप्त हुए। विचार करें जिस अल्लाह के भेजे रसूल (नबी) के जीवन में कहर ही कहर (महान कष्ट) रहा। तो अन्य अनुयाईयों को र्कुआन शरीफ व मजीद में वर्णित साधना से क्या लाभ हो सकता है ? हजरत मुहम्मद 63 वर्ष की आयु में दो दिन असहाय पीड़ा के का