Posts

Showing posts from February, 2021

दास की परिभाषा‘‘

Image
‘‘दास की परिभाषा‘‘ एक समय सुल्तान एक संत के आश्रम में गया। वहाँ कुछ दिन संत जी के विशेष आग्रह से रूका । संत का नाम हुकम दास था। बारह शिष्य उनके साथ आश्रम में रहते थे। सबके नाम के पीछे दास लगा था। फकीर दास, आनन्द दास, कर्म दास, धर्मदास। उनका व्यवहार दास वाला नहीं था। उनके गुरू एक को सेवा के लिए कहते तो वह कहता कि धर्मदास की बारी है, उसको कहो, धर्मदास कहता कि आनन्द दास का नम्बर है। उनका व्यवहार देखकर सुल्तानी ने कहा कि:-  दासा भाव नेड़ै नहीं, नाम धराया दास। पानी के पीए बिन, कैसे मिट है प्यास।। सुल्तानी ने उन शिष्यों को समझाया कि मैं जब राजा था, तब एक दास मोल लाया था। मैंने उससे पूछा कि तू क्या खाना पसंद करता है। दास ने उत्तर दिया कि दास को जो खाना मालिक देता है, वही उसकी पसंद होती है। आपकी क्या इच्छा होती है? आप क्या कार्य करना पसंद करते हो? जिस कार्य की मालिक आज्ञा देता है, वही मेरी पसंद है। आप क्या पहनते हो? मालिक के दिए फटे-पुराने कपड़े ठीक करके पहनता हूँ। उसको मैंने मुक्त कर दिया। धन भी दिया। उसी की बातों को याद करके मैं अपनी गुरू की आज्ञा का पालन करता हूँ। अपनी मर्जी कभी न

‘प्रथम दिव्य महाप्रलय’’*

Image
*‘‘प्रथम दिव्य महाप्रलय’’*  📝जब सौ (100) ब्रह्मलोकिय शिव (काल-ब्रह्म) की मृत्यु हो जाती है तब चारों महाब्रह्मण्डों में बने 20 ब्रह्मण्डों के प्राणियों का विनाश हो जाता है। तब चारों महाब्रह्मण्डों के शुभ कर्मी प्राणियों (हंसात्माओं) को इक्कीसवें ब्रह्मण्ड में बने नकली सत्यलोक आदि लोकों में रख देता है तथा उसी लोक में निर्मित अन्य चार गुप्त स्थानों पर अन्य प्राणियों को अचेत करके डाल देता है तथा तब उसी नकली सत्यलोक से प्राणियों को खाकर अपनी भूख मिटाता है तथा जो प्रतिदिन खाए प्राणियों को उसी इक्कीसवें ब्रह्मण्ड में बने चार गुप्त मुकामों में अचेत करके डालता रहता है तथा वहाँ पर भी ज्योति निरंजन अपने तीन रूप (महाब्रह्मा, महाविष्णु तथा महाशिव) धारण कर लेता है तथा वहाँ पर बने शिव रूप में अपनी जन्म-मृत्यु की लीला करता रहता है, जिससे समय निश्चित रखता है तथा सौ बार मृत्यु को प्राप्त होता है, जिस कारण परब्रह्म के सौ युग का समय इक्कीसवें ब्रह्मण्ड में पूरा हो जाता है। तत् पश्चात् चारों महाब्रह्मण्डों के अन्दर सृष्टि रचना का कार्य प्रारम्भ करता है।  {जिस एक सृष्टि में सौ ब्रह्मलोकिय शिव (

महाप्रलय का वर्णन

*‘‘महाप्रलय का वर्णन‘‘*  📝महाप्रलय तीन प्रकार की होती है। एक तो काल (ज्योति निरंजन) करता है। महाकल्प के अंत में जिस समय ब्रह्मा जी की मृत्यु होती है {ब्रह्मा की रात्रि एक हजार चतुर्युग की होती है तथा इतना हैं दिन होता है। तीस दिन-रात्रि का एक महीना, 12 महीनों का एक वर्ष, सौ वर्ष का एक ब्रह्मा का जीवन। यह एक महाकल्प कहलाता है}  दूसरी महा प्रलय :-- सात ब्रह्मा जी की मृत्यु के बाद एक विष्णु जी की मृत्यु होती है, सात विष्णु जी की मृत्यु के उपरान्त एक शिव की मृत्यु होती है। इसे दिव्य महाकल्प कहते हैं उसमें ब्रह्मा, विष्णु, शिव सहित इनके लोकों के प्राणी तथा स्वर्ग लोक, पाताल लोक, मृत्यु लोक आदि में अन्य रचना तथा उनके प्राणी नष्ट हो जाते हैं। उस समय केवल ब्रह्मलोक बचता है जिसमें यह काल भगवान (ज्योति निरंजन) तथा दुर्गा तीन रूपों महाब्रह्मा-महासावित्री, महाविष्णु-महालक्ष्मी और महाशंकर-महादेवी (पार्वती) के रूप, में तीन लोक बना कर रहता है। इसी ब्रह्मलोक में एक महास्वर्ग बना है, उसमें चौथी मुक्ति प्राप्त प्राणी रहते हैं। {मार्कण्डेय, रूमी ऋषि जैसी आत्मा जो चौथी मुक्ति प्राप्त हैं जिन्हें ब्रह्म ल

जिन्दा वचनहो धर्मनि जो पूछेहु मोहीं।

Image
◆ जिन्दा वचन हो धर्मनि जो पूछेहु मोहीं।  सुनहुँ सुरति धरि कहो मैं तोही।। जिन्दा नाम अहै सुनु मोरा।  जिन्दा भेष खोज किहँ तोरा।। हम सतगुरू कर सेवक आहीं। सतगुरू संग हम सदा रहाहीं।। सत्य पुरूष वह सतगुरू आहीं। सत्यलोक वह सदा रहाहीं।। सकल जीव के रक्षक सोई।  सतगुरू भक्ति काज जिव होई।। सतगुरू सत्यकबीर सो आहीं।  गुप्त प्रगट कोइ चीन्है नाहीं।। सतगुरू आ जगत तन धारी।  दासातन धरि शब्द पुकारी।। काशी रहहिं परखि हम पावा। सत्यनाम उन मोहि दृढ़ावा।। जम राजा का सब छल चीन्हा।  निरखि परखिभै यम सो भीना।। तीन लोक जो काल सतावै।  ताको ही सब जग ध्यान लगावै।। ब्रह्म देव जाकूँ बेद बखानै।  सोई है काल कोइ मरम न जानै।। तिन्ह के सुत आहि त्रिदेवा।  सब जग करै उनकी सेवा।। त्रिगुण जाल यह जग फन्दाना।  जाने न अविचल पुरूष पुराना।। जाकी ईह जग भक्ति कराई।  अन्तकाल जिव को सो धरि खाई।। सबै जीव सतपुरूषके आहीं।  यम दै धोख फांसा ताहीं।। प्रथमहि भये असुर यमराई।  बहुत कष्ट जीवन कहँ लाई।। दूसरि कला काल पुनि धारा।  धरि अवतार असुर सँघारा।। जीवन बहु विधि कीन्ह पुकारा।  रक्षा कारण बहु करै पुकारा।। जिव जानै यह धनी हमारा।  दे वि

गीता अध्याय 8 श्लोक 1 में अर्जुन ने प्रश्न किया कि तत् ब्रह्म क्या है

Image
📝गीता अध्याय 8 श्लोक 1 में अर्जुन ने प्रश्न किया कि तत् ब्रह्म क्या है? आध्यात्म, अधिभूत किसे कहते हैं? इस प्रश्न का उत्तर गीता ज्ञान दाता काल ब्रह्म (क्षर पुरूष) ने गीता अध्याय 8 के ही श्लोक 3 में दिया है। कहा है कि वह परम अक्षर ब्रह्म है। इसी के विषय में गीता अध्याय 8 के ही श्लोक 8, 9, 10, 19 तथा 20, 21, 22 में और अध्याय 18 श्लोक 46, 61,62 आदि-आदि अनेकों श्लोकों में वर्णन किया है। इसी मुक्ति का वर्णन गीता अध्याय 15 श्लोक 4 में भी है।} परमेश्वर कबीर जी ने बताया है कि वहाँ पर वृद्ध अवस्था यानि बुढ़ापे का कष्ट नहीं है। सदा युवा अवस्था रहती है, मृत्यु नहीं होती। सर्व सतलोक निवासी आनन्द से रहते हैं। जिस पुष्पक विमान का वर्णन रामायण में आता है कि जिस समय श्री राम जी लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त करके, रावण को मारकर सीता जी के साथ पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या नगरी आए थे। ऐसे पुष्पक विमान सत्यलोक में प्रत्येक हंस (सत्यलोक में जीव नहीं हंस कहा जाता है) के महल के सामने खड़ा है। जब चाहें उस पर बैठकर घूम सकते हैं। उस सत्यलोक में सदा प्रकाश रहता है। वह सतलोक स्वप्रकाशित है। करो

जिन्द (कबीर) वचन

◆ जिन्द (कबीर) वचन मार्कण्डे एक पुराण बताई।  वामें एक कथा सुनाई।। रूची ऋषी वेद को ज्ञानी।  मोक्ष मुक्ति मन में ठानी।। मोक्ष की लगन ऐसी लगाई।  न कोई आश्रम न बीवाह सगाई।। दिन एक पितर सामने आए।  उन मिल ये वचन फरमाए।। बेटा रूची हम महा दुःख पाए।  क्यों नहीं हमरे श्राद्ध कराए।। रूची कह सुनो प्राण पियारो।  मैं बेद पढ़ा और ज्ञान विचारो।। बेद में कर्मकाण्ड अविद्या बताई।  श्राद्ध करे पितर बन जाई।। ताते मैं मोक्ष की ठानी।  वेद ज्ञान सदा प्रमानी।। पिता, अरू तीनों दादा।  चारों पंडित नहीं बेद विधि अराधा।। तातें भूत योनि पाया।  अब पुत्र को आ भ्रमाया।। कहें पितर बात तोरी सत है।  वेदों में कर्मकाण्ड अविद्या कथ है।। तुम तो मोक्ष मार्ग लागे।  हम महादुःखी फिरें अभागे।। विवाह कराओ अरू श्राद्ध कराओ। हमरा जीवन सुखी बनाओ।। रूची कह तुम तो डूबे भवजल माहीं। अब मोहे वामें रहे धकाई।। चतवारिस (40) वर्ष आयु बड़ेरी।  अब कौन करै सगाई मेरी।। पितर पतन करवाया आपन।  लगे रूची को थापना थापन।। विचार करो धर्मनी नागर।  पीतर कहें वेद है सत्य ज्ञान सागर।। वेद विरूद्ध आप भक्ति कराई।  तातें पितर जूनी पाई।। रूची विवाह करवाकर श्राद्

श्री अमरनाथ धाम की स्थापना कैसे हुई

*”श्री अमरनाथ धाम की स्थापना कैसे हुई?“*  📝भगवान शंकर जी ने पार्वती जी को एकांत स्थान पर उपेदश दिया था जिस कारण से माता पार्वती जी इतनी मुक्त हो गई कि जब तक प्रभु शिव जी (तमोगुण) की मृत्यु नहीं होगी, तब तक उमा जी की भी मृत्यु नहीं होगी। सात ब्रह्मा जी (रजोगुण) की मृत्यु के उपरान्त भगवान विष्णु (सतोगुण) की मृत्यु होगी। सात विष्णु जी की मृत्यु के पश्चात् शिवजी की मृत्यु होगी। तब माता पार्वती जी भी मृत्यु को प्राप्त होगी, पूर्ण मोक्ष नहीं हुआ। फिर भी जितना लाभ पार्वती जी को हुआ वह भी अधिकारी से उपदेश मंत्र ले कर हुआ। बाद में श्रद्धालुओं ने उस स्थान की याद बनाए रखने के लिए उसको सुरक्षित रखा तथा दर्शक जाने लगे। जैसे यह दास (सन्त रामपाल) स्थान-स्थान पर जा कर सत्संग करता है। वहाँ पर खीर व हलवा भी बनाया जाता है। जो भक्तात्मा उपदेश प्राप्त कर लेता है, उसका कल्याण हो जाता है। सत्संग समापन के उपरान्त सर्व टैंट आदि उखाड़ कर दूसरे स्थान पर सत्संग के लिए चले गये,  पूर्व स्थान पर केवल मिट्टी या ईंटों की बनाई भट्ठी व चूल्हे शेष छोड़ दिए। फिर कोई उसी शहर के व्यक्ति से कहे कि आओ आपको वह स्थान दिखा कर ल

संकट मोचन कष्ट हरण हो

संकट मोचन कष्ट हरण हो, मंगल करन कबीर, के आ गए शरण तेरी…. पहले तो मोहे ज्ञान नहीं था, प्रेम बना ना तेरे में,, दीन जान कै माफ किजीयो, खता हुई जिन मेरे मैं। अनगिन अवगुण भरे मेरे मैं, माफ करो तकसीर। के आ गए शरण तेरी…. संकट मोचन कष्ट हरण हो, मंगल करन कबीर, के आ गए शरण तेरी…. या गीदड वाली रात चौरासी, आन गिरा हूँ झेरे में,, ऊंची ऊंची लाई छलांगा, यतन किए बहुतेरे मैं। काम क्रोध अंहकार लोभ की, मोटी लगी जंजीर । के आ गए शरण तेरी…. संकट मोचन कष्ट हरण हो, मंगल करन कबीर, के आ गए शरण तेरी….. कर्म कुसंगत बहुत किए, वो जाते है नहीं कहे,, आ के आप संभालो दाता, चौरासी में जान बहे। जन्म मरण के कष्ट सहे, अब मेटो जम की पीर । के आ गए शरण तेरी…. संकट मोचन कष्ट हरण हो, मंगल करन कबीर, के आ गए शरण तेरी….. गुप्त रुप में सब काम सारते, जो भी विपदा आन पडै,, एक दिन दर्शन देने होंगे, दीनदयाल यूं नही सरै। तुम बिन पापी नहीं तिरे, मेरा अवगुण भरा शरीर । के आ गए शरण तेरी…. संकट मोचन कष्ट हरण हो, मंगल करन कबीर, के आ गए शरण तेरी…. रज़ा तेरी से दादु नानक जी का, सतलोक में वास हुआ,, सौ सौ प्रश्न उत्तर किन्हें, तब धर्मदास कै विश्वा

कलयुग में परमात्मा अन्य निम्न अच्छी आत्माओं (दृढ़ भक्तों) को मिले

Image
  कलयुग में परमात्मा अन्य निम्न अच्छी आत्माओं (दृढ़ भक्तों) को मिलेः- 1.आदरणीय धर्मदास जी को परमात्मा सतलोक से आकर मथुरा में जिंदा महात्मा के रूप में मिले। जिसका प्रमाण उनकी ये वाणी देती है। “आज मोहे दर्शन दियो जी कबीर।  सत्यलोक से चल कर आए, काटन जम की जंजीर।।”  2.सतं मलूक दास (अरोड़ा) जी को मिले। मलूक दास जी ने अपनी वाणी में परमात्मा कबीर साहेब का वर्णन किया है। चार दाग से सतगुरु न्यारा, अजरो अमर शरीर। दास मलूक सलूक कहत हैं, खोजो खसम कबीर।। 3.संत दादू दास जी आमेर (राजस्थान वाले) को पूर्ण परमात्मा जिंदा महात्मा के रूप में मिले तथा सत्यलोक ले गए। दादू साहेब जी की अमृतवाणी में कबीर साहेब का वर्णन- जिन मोकुं निज नाम दिया, सोइ सतगुरु हमार। दादू दूसरा कोई नहीं, कबीर सृजन हार।।  4. संत नानक देव जी को सुल्तानपुर शहर के पास बह रही बेई नदी पर मिले जहाँ गुरूद्वारा ’सच्चखण्ड साहेब’’ यादगार रूप में बना है। उन्हें सचखंड यानी सत्यलोक के दर्शन कराए थे उन्होंने कबीर साहेब की महिमा गाते हुए कहा है गुरु ग्रन्थ साहिब राग ‘‘सिरी‘‘ महला 1 पृष्ठ नं. 24 पर शब्द नं. 29 फाही सुरत मलूकी वेस, उह ठगवा

महान वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली की जन्म जयंती (15 फरवरी) पर सादर नमन

Image
महान वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली की जन्म जयंती (15 फरवरी) गैलीलियो गैलिली का जन्म 15 फ़रवरी 1564 को आधुनिक इटली के पीसा नामक शहर में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था. इनके पिता विन्सौन्जो गैलिली उस समय के जाने माने संगीत विशेषज्ञ थे। वे "ल्यूट" नामक वाद्य यंत्र बजाते थे, यही ल्यूट नामक यंत्र बाद में गिटार और बैन्जो के रूप में विकसित हुआ. अपने घर के पास में ही में उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई की और जब वे 19 के हुए तब उन्होंने शहर की मुख्य यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की पढाई के लिए दाखिला किया. परन्तु जैसे जैसे पढाई शुरू हुई वैसे वैसे मेडिसिन में उनकी रूचि कम होने लगी और जब यक़ीनन उन्हें लगा कि यह पढाई मेरी समझ के परे है तो उन्होंने मेडिसिन की पढाई छोड़ दी. उसके बाद उन्होंने बिषय बदलकर फिलोसोफी और गणित की पढाई करना शुरू किया. परन्तु समय बाद घर की परिस्थिति ख़राब हो गई जिस वजह से गैलिली को मजबूरन साल 1585 में अपनी पढाई छोड़नी पड़ी. पढ़ाई छोड़ने के बाद वे एक शिक्षक बन गए. शिक्षण से पैसे कमाने के साथ साथ उन्होंने फिर से गणित की जो पढाई शुरू की. पढ़ाई ख़त्म होते ही गैलिली को शहर की मुख्य

क्या गुरू बदल सकते हैं

Image
*‘‘क्या गुरू बदल सकते हैं?‘‘*  📝प्रश्न (धर्मदास जी का) :- हे प्रभु क्या गुरु बदल सकते हैं? सुना है सन्तों से कि गुरु नहीं बदलना चाहिए। गुरु एक, ज्ञान अनेक।  उत्तर (सत्यपुरुष का) :- जब तक गुरु मिले नहीं साचा, तब तक गुरु करो दस पाँचा। कबीर झूठे गुरु के पक्ष को, तजत न लागै वार। द्वार न पावै मोक्ष का, रह वार का वार।। भावार्थ : जब तक सच्चा गुरु (सतगुरु) न मिले, तब तक गुरु बदलते रहना चाहिए। चाहे कितने ही गुरु क्यों न बनाने पड़ें और बदलने पड़ें। झूठे गुरु को तुरन्त त्याग देना। कबीर, डूबै थे पर उभरे, गुरु के ज्ञान चमक। बेड़ा देखा जरजरा, उतर चले फड़क।। भावार्थ : जिस समय मुझे सत्य गुरु मिले, उनके ज्ञान के प्रकाश से पता चला कि हमारा ज्ञान और समाधान (साधना) गलत है तो ऐसे गुरु बदल दिया जैसे किसी डर से पशु फड़क कर बहुत तेज दौड़ता है और जैसे रात्रि में सफर कर रहे यात्रियों को सुबह प्रकाश में पता चले कि जिस नौका में हम सवार हैं, उसमें पानी प्रवेश कर रहा है और साथ में सुरक्षित और साबत नौका खड़ी है तो समझदार यात्रा जिसने कोई नशा न कर रखा हो, वह तुरंत फूटी नौका को त्यागकर साबत (सुरक्षित) नौक

चौथी बार धर्मदास जी को मिले कबीर साहेब

Image
*"चौथी बार धर्मदास जी को मिले कबीर साहेब।"*  📝हे धर्मदास! यही बात आप कह रहे हो कि हम शुद्र को पास भी नहीं बैठने देते। धर्मदास बहुत शर्मसार हुआ। परन्तु परमात्मा की शिक्षा को अपने ऊपर व्यंग्य समझकर खिझ गया तथा कहा कि हे जिन्दा! आपकी जली-भूनी बातें अच्छी नहीं लगती। आपको बोलने की सभ्यता नहीं है। कहते हो कि कुत्ते की तरह सुनी-सुनाई बातें तुम सब भौंकते फिरते हो। यह कहकर धर्मदास जी ने मुँह बना लिया। नाराजगी जाहिर की। परमात्मा जिन्दा रुप में अन्तर्ध्यान हो गए। चौथी बार अन्तर्ध्यान हो गए तो धर्मदास का जीना मुश्किल हो गया। पछाड़ खा-खा कर रोने लगा। उस दिन फिर वृंदावन में धर्मदास से परमात्मा की वार्ता हुई थी। (इस प्रकार परमेश्वर कबीर जी कुल मिलाकर छः बार अन्तर्ध्यान हुए, तब धर्मदास की अक्ल ठिकाने आई) वृन्दावन मथुरा से चलकर धर्मदास रोता हुआ अपने गांव बांधवगढ़ की ओर वापिस चल पड़ा। धर्मदास जी ने छः महीनों का कार्यक्रम तीर्थों पर भ्रमण का बना रखा था। वह 15 दिन में ही वापिस घर की ओर चल पड़ा। गरीब दास जी ने अपनी अमृतवाणी में कहा है :- तहां वहां रोवत है धर्मनी नागर, कहां गए मेरे सु

कथनी और करनी में अंतर‘‘*

*‘‘कथनी और करनी में अंतर‘‘*  📖प्रश्न :- (जिन्दा बाबा परमेश्वर जी का) : आप जी ने कहा है कि हम शुद्र को निकट भी नहीं बैठने देते, शुद्ध रहते हैं। इससे भक्ति में क्या हानि होती है?  उत्तर :- (धर्मदास जी का) :- शुद्र के छू लेने से भक्त अपवित्र हो जाता है, परमात्मा रुष्ट हो जाता है, आत्मग्लानि हो जाती है। हम ऊँची जाति के वैश्य हैं। प्रश्न तथा स्पष्टीकरण (बाबा जिन्दा ने किया) :- यह शिक्षा किसने दी? धर्मदास जी ने कहा हमारे धर्मगुरु बताते हैं, आचार्य, शंकराचार्य तथा ब्राह्मण बताते हैं। परमेश्वर कबीर जी ने धर्मदास को बताया (उस समय तक धर्मदास जी को ज्ञान नहीं था कि आपसे वार्ता करने वाला ही कबीर जुलाहा है) कि कबीर जुलाहा एक बार स्वामी रामानन्द पंडित जी के साथ तोताद्रिक नामक स्थान पर सत्संग-भण्डारे में गया। वह स्वामी रामानन्द जी का शिष्य है। सत्संग में मुख्य पण्डित आचार्यों ने बताया कि भगवान राम ने शुद्र भिलनी के झूठे बेर खाए। भगवान तो समदर्शी थे। वे तो प्रेम से प्रसन्न होते हैं। भक्त को ऊँचे-नीचे का अन्तर नहीं देखना चाहिए, श्रद्धा देखी जाती है। लक्ष्मण ने सबरी को शुद्र जानकर ग्लानि करके बेर नहीं

चौरासी लाख प्रकार के जीवों से मानव देह उत्तम है‘‘*

*‘‘चौरासी लाख प्रकार के जीवों से मानव देह उत्तम है‘‘*  📝गीता अध्याय 13 श्लोक 22 में भी गीता ज्ञान दाता ने अपने से अन्य परमात्मा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है। गीता प्रैस गोरखपुर से प्रकाशित गीता में इस श्लोक का अर्थ बिल्कुल गलत किया है। यथार्थ अनुवाद :- जैसे पूर्व के श्लोकों में वर्णन आया है कि परमात्मा प्रत्येक जीव के साथ ऐसे रहता है, जैसे सूर्य प्रत्येक घड़े के जल में स्थित दिखाई देता है। उस जल को अपनी उष्णता दे रहा है। इसी प्रकार परमात्मा प्रत्येक जीव के हृदय कमल में ऐसे विद्यमान है जैसे सौर ऊर्जा सयन्त्र जहाँ भी लगा है तो वह सूर्य से उष्णता प्राप्त करके ऊर्जा संग्रह करता है। इसी प्रकार प्रत्येक है। उसको “परमात्मा” कहा जाता है।  प्रश्न :- अक्षर का अर्थ अविनाशी होता है। आपने गीता अध्याय 15 श्लोक 16 में भी अक्षर पुरूष को भी नाशवान बताया है, कृप्या स्पष्ट करें। उत्तर :- यह सत्य है कि “अक्षर” का अर्थ अविनाशी होता है, परन्तु प्रकरणवश अर्थ अन्य भी होता है। गीता अध्याय 15 श्लोक 16 में कहा है कि क्षर और अक्षर ये पुरूष (प्रभु) इस लोक में है, ये दोनों तथा इनके अन्तर्गत जितने जीव हैं, वे नाशवा

bast

https://www.facebook.com/groups/Supremegod/permalink/2661262694096226/

ब्रह्मबेदी__का_सरलार्थ

★★★#ब्रह्मबेदी__का_सरलार्थ★★★  ●●यथार्थ भक्तिबोध पुस्तक से पेज 112से115●● मनसा नारी कर पनिहारी, खाखी मन जहां मालिया। कुभंक काया बाग लगाया, फूले हैं फूल बिसालिया (31 गंधर्व ज्ञानी और मुनि ध्यानी, पांचों तत्व खवास हैं। त्रिगुण तीन बहुरंग बाजी, कोई जन बिरले दास हैं।(39) ध्रुव प्रहलाद अगाध अग है, जनक बिदेही जोर है। चले विमाननिदान बीत्या,धर्मराज की बन्ध तौड़ हैं।।(40) ➡️ 31.सरलार्थ :- इस साखी में उपमा अलंकार है। मन की कल्पनाओं को उस औरत की तरह भक्ति तथा शुभ कर्म में लगाए रख जैसे पहले के समय में पानी लाती थी, उसको सारा दिन पानी लाने में ही व्यस्त रहना पड़ता। उसको ‘पनिहारी' कहा जाता था। खाखी मन जो अज्ञान से प्रेरित होकर संसारिक चौंचलों (वैभव) को प्राप्त करने के लिए मनसा अर्थात् कल्पनाएँ करता रहता है, यह कल्पनाओं का बाग लगाने वाला माली है, उस मनसाधारी अर्थात् कल्पनाओं को श्वांस-उश्वांस से नाम का जाप का पानी लाने वाली पनिहारी नारी बना ले अर्थात् व्यस्त रख।➡️ कुम्भक काया अर्थात् श्वांस के स्मरण से मानव शरीर में भक्ति का बाग लगा लिया है। उस भक्ति बाग में फिर मोक्ष रूपी फूल खिलते हैं जो विशाल