दास की परिभाषा‘‘

Image
‘‘दास की परिभाषा‘‘ एक समय सुल्तान एक संत के आश्रम में गया। वहाँ कुछ दिन संत जी के विशेष आग्रह से रूका । संत का नाम हुकम दास था। बारह शिष्य उनके साथ आश्रम में रहते थे। सबके नाम के पीछे दास लगा था। फकीर दास, आनन्द दास, कर्म दास, धर्मदास। उनका व्यवहार दास वाला नहीं था। उनके गुरू एक को सेवा के लिए कहते तो वह कहता कि धर्मदास की बारी है, उसको कहो, धर्मदास कहता कि आनन्द दास का नम्बर है। उनका व्यवहार देखकर सुल्तानी ने कहा कि:-  दासा भाव नेड़ै नहीं, नाम धराया दास। पानी के पीए बिन, कैसे मिट है प्यास।। सुल्तानी ने उन शिष्यों को समझाया कि मैं जब राजा था, तब एक दास मोल लाया था। मैंने उससे पूछा कि तू क्या खाना पसंद करता है। दास ने उत्तर दिया कि दास को जो खाना मालिक देता है, वही उसकी पसंद होती है। आपकी क्या इच्छा होती है? आप क्या कार्य करना पसंद करते हो? जिस कार्य की मालिक आज्ञा देता है, वही मेरी पसंद है। आप क्या पहनते हो? मालिक के दिए फटे-पुराने कपड़े ठीक करके पहनता हूँ। उसको मैंने मुक्त कर दिया। धन भी दिया। उसी की बातों को याद करके मैं अपनी गुरू की आज्ञा का पालन करता हूँ। अपनी मर्जी क...

गीता अध्याय 8 श्लोक 1 में अर्जुन ने प्रश्न किया कि तत् ब्रह्म क्या है


📝गीता अध्याय 8 श्लोक 1 में अर्जुन ने प्रश्न किया कि तत् ब्रह्म क्या है? आध्यात्म, अधिभूत किसे कहते हैं?
इस प्रश्न का उत्तर गीता ज्ञान दाता काल ब्रह्म (क्षर पुरूष) ने गीता अध्याय 8 के ही श्लोक 3 में दिया है। कहा है कि वह परम अक्षर ब्रह्म है। इसी के विषय में गीता अध्याय 8 के ही श्लोक 8, 9, 10, 19 तथा 20, 21, 22 में और अध्याय 18 श्लोक 46, 61,62 आदि-आदि अनेकों श्लोकों में वर्णन किया है। इसी मुक्ति का वर्णन गीता अध्याय 15 श्लोक 4 में भी है।}
परमेश्वर कबीर जी ने बताया है कि वहाँ पर वृद्ध अवस्था यानि बुढ़ापे का कष्ट नहीं है। सदा युवा अवस्था रहती है, मृत्यु नहीं होती। सर्व सतलोक निवासी आनन्द से रहते हैं। जिस पुष्पक विमान का वर्णन रामायण में आता है कि जिस समय श्री राम जी लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त करके, रावण को मारकर सीता जी के साथ पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या नगरी आए थे।
ऐसे पुष्पक विमान सत्यलोक में प्रत्येक हंस (सत्यलोक में जीव नहीं हंस कहा जाता है) के महल के सामने खड़ा है। जब चाहें उस पर बैठकर घूम सकते हैं। उस सत्यलोक में सदा प्रकाश रहता है। वह सतलोक स्वप्रकाशित है। करोड़ों सूर्यों जितना प्रकाश उस सत्यलोक की धरती का अपना है जिसमें गर्मी नहीं है। इसलिए वहाँ सूर्य की आवश्यकता नहीं है और इसी कारण से दिन-रात भी नहीं हैं। सत्यलोक में प्रत्येक हंस (मानव) के शरीर का सोलह सूर्यों जितना प्रकाश है। यहाँ पर उन हंसों का वर्णन है जो सत्य पुरूष के साथ वाले क्षेत्र में निवास करते हैं। वहाँ केवल नर हैं। जैसा कि सत्यलोक को तीन भागों में बाँटा है। दूसरे भाग में नर तथा नारी रूप में परिवार के साथ हंस रहते हैं। वहाँ पर नर तथा नारी के शरीर का प्रकाश तो सोलह सूर्यों के प्रकाश के समान है, मनोहर छवि है, परंतु विकार किसी में व्याप्त नहीं होते।
अमृत भोजन सब सतलोकवासी करते हैं। सबकी सुंदर काया यानि सुंदर शरीर है जैसे सोलह सूर्य शरीर में उदय हो गए हैं। एक हंस यानि सत्यलोक में मानव के शरीर की इतनी (सोलह सूर्यों जितनी) शोभा है। वहाँ सत्यलोक तथा सत्यपुरूष के प्रकाश में प्रत्येक हंस (देव स्वरूप आत्माऐं) ऐसे दिखाई देते हैं जैसे तारे होते हैं यानि परमेश्वर के शरीर के प्रकाश के सामने थोड़े प्रकाशयुक्त परंतु चमक फिर भी दिखाई देती है। वहाँ पर सबको दिव्य नेत्र प्राप्त होते हैं जो सूक्ष्म से सूक्ष्म को भी देख लेते हैं। सत्यलोक में बहुत अच्छी सुगंध सदैव उठती रहती है। उसकी महक चार योजन यानि 16 कोस तक है। (एक योजन 4 कोस का होता है और एक कोस 3 कि.मी. का होता है, इस प्रकार एक योजन 12 कि.मी. का है।)
सत्यलोक में प्रत्येक देवात्मा (हंस-हंसनी) के सिर के ऊपर दैवीय शक्ति से अपने आप छत्र शोभित रहता है। यदि छत्र लगाना चाहें तो इच्छा करते ही छत्र सिर पर होता है। जब न चाहें तो सिर से हटकर अपने स्थान पर चला जाएगा जो महल में ही होता है। वहाँ पर केवल एक सत्यपुरूष राजा है। अन्य सब प्रजा है। प्रजाजन की शोभा पृथ्वी के राजाओं से असँख्यों गुणा अधिक है। वहाँ कोई रंक (निर्धन) और राजा का अंतर नहीं है। वहाँ पर काल ब्रह्म के वचन यानि भाषा वाली जनता नहीं है जहाँ अपने से निर्बल को कुवचन बोल देते हैं, डाँट लगाते हैं। वहाँ सत्यलोक (सतलोक) में आलस तथा निन्द्रा किसी को नहीं आती, सब बहुत प्रेम से सुख भोगते हैं।
कबीर परमेश्वर जी ने सेठ धर्मदास जी को बताया कि हमारे घर यानि सतलोक में ऐसा सुख है, मैं तेरे को समझाकर कह रहा हूँ। मेरे पास वह सत्य शब्द (सतनाम) है जिसको समझकर स्मरण करके अमर लोक में स्थाई निवास प्राप्त करता है। अध्याय ज्ञान सागर का सारांश लिखा जा रहा है :- पृष्ठ 2 से 56 तक पुराणों और रामायण तथा श्रीमद् भागवत सुधासागर वाला ज्ञान है। श्री राम की जीवनी, श्री कृष्ण लीला तथा पांडव यज्ञ जो सुपच सुदर्शन जी से संपूर्ण हुआ था, का संक्षिप्त सटीक वर्णन है।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
आध्यात्मिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज जी के मंगलमय प्रवचन सुनिए। सतलोक आश्रम YOUTUBE चैनल पर प्रतिदिन 7:30-8.30 बजे। संत रामपाल जी महाराज जी इस विश्व में एकमात्र पूर्ण संत हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है अविलंब संत रामपाल जी महाराज जी से नि:शुल्क नाम दीक्षा लें और अपना जीवन सफल बनाएं।
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry

Comments

Popular posts from this blog

सहजसमाधी_कैसे_लगती_हैकबीर जैसे नटनी चढ़ै बांस पर, नटवा ढ़ोल बजावै जी। इधर-उधर से निगाह बचाकर, ध्यान बांस में लावै जी।।

ईसा मसीह में फरिश्ते प्रवेश करके चमत्कार करते थे‘‘

‘लुटे-पिटों को सहारा’’ #sant Rampal ji